फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, लौकी, धनिया और अदरक के बढ़े दाम

Wed, 20 Jul 2022 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। 10 दिन में धनिया पर 30 रुपये बढ़ गए हैं। लौकी-तरोई भी महंगी हो गई है। 
विज्ञापन
महंगी हुईं सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरी सब्जियों के भाव एक बार फिर बढ़ गए हैं। आगरा में 10 दिन पहले 25 रुपये किलो बिकने वाली लौकी इन दिनों लगभग 40 रुपये किलो बिक रही है। हरा धनिया भी 330 रुपये किलो बिक रहा है। दस दिन पहले धनिया 280 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। दस दिन पहले लगभग 65 रुपये किलो बिकने वाली अदरक 80 रुपये किलो बिक रही है। 

विज्ञापन


टमाटर और आलू रसोई के बिगड़े बजट को राहत दे रहे हैं। टमाटर सात रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि आलू के दाम स्थिर बने हुए हैं। खंदारी पर सब्जी बेच रहे रवि कुमार का कहना है कि बारिश में धनिया हर साल की तरह इस बार और भी महंगा होगा। साथ ही प्याज की कीमतों के दाम भी हर बार की तरह बढ़ेंगे। वहीं, पांच फीसदी जीएसटी लगने से पैक्ड डेयरी उत्पादों की कीमत भी बढ़ गई है। 

सब्जियों के दाम प्रति किलो रुपये में

सब्जी एक सप्ताह पहले अब
लौकी 25 40
कद्दू   10 30
तरोई 30 50
करेला 35 50
आलू   20-25 20-25
प्याज 15-20 30-40
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें