हरी सब्जियों के भाव एक बार फिर बढ़ गए हैं। आगरा में 10 दिन पहले 25 रुपये किलो बिकने वाली लौकी इन दिनों लगभग 40 रुपये किलो बिक रही है। हरा धनिया भी 330 रुपये किलो बिक रहा है। दस दिन पहले धनिया 280 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। दस दिन पहले लगभग 65 रुपये किलो बिकने वाली अदरक 80 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
टमाटर और आलू रसोई के बिगड़े बजट को राहत दे रहे हैं। टमाटर सात रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि आलू के दाम स्थिर बने हुए हैं। खंदारी पर सब्जी बेच रहे रवि कुमार का कहना है कि बारिश में धनिया हर साल की तरह इस बार और भी महंगा होगा। साथ ही प्याज की कीमतों के दाम भी हर बार की तरह बढ़ेंगे। वहीं, पांच फीसदी जीएसटी लगने से पैक्ड डेयरी उत्पादों की कीमत भी बढ़ गई है।