फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल हुआ टमाटर, धनिया ने बिगाड़ा जायका

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर लगी सब्जी की दुकान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कमर तोड़ महंगाई के कारण जनता पस्त है। वहीं, सब्जियों की कीमत में भारी उछाल से लोग परेशान हो गए हैं। टमाटर, परमल, गोभी, धनिया और बैंगन का दाम एक सप्ताह में दोगुना हो गया है। इससे लोगों की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। सब्जी विक्रेता बारिश के कारण सब्जियों के दाम बढ़ने की बात बता रहे हैं। उन्होंने जुलाई के बाद दाम कम होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया। सब्जी के दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। सप्ताह भर पहले 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर अब 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। सब्जियां महंगी होने से अब लोगों का रुझान दालों की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही आलू के दाम में भी पांच रुपये प्रति किलो के हिसाब से इजाफा हुआ है।
आलू ने भी दिखाया दम
आलू का दाम भी महंगे हो गए हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि किसान अपने आलू को अच्छी कीमत में बेचने की लालसा की चक्कर शीतगृहों रखे हुए हैं। इसकी निकासी न होने के कारण बाजार में इसका दाम बढ़ गया है।
विज्ञापन

दाम बढ़ने का यह है कारण
सब्जी विक्रेता नदीम बताते हैं कि जिले में महाराष्ट्र से टमाटर की सप्लाई होती है। बारिश होने के कारण महाराष्ट्र से माल नहीं आ पा रहा है। इस कारण दाम में बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना है कि जुलाई के बाद ही सब्जियों के दामों में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें