आगरा में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए लोग विशेष सावधानियां बरत रहे हैं। खासकर खानपान की चीजों में, जो बाहरी से लाई जाती है। इनमें सब्जी और फल प्रमुख हैं।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि इनका इस्तेमाल कैसे किया जाए। 'अमर उजाला' के पाठकों के कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित ऐसे कई सवालों के जवाब खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने दिए।
सवाल: सब्जी-फल कोरोना संक्रमित हैं तो बचाव कैसे करें? -
छवि शर्मा, विनय नगर
जवाब: सब्जी-फलों पर संक्रमित हाथ लगने से खतरा है, ऐसे में सब्जी-फलों को नमक के पानी में डालकर धोएं, इसके बाद हाथों को साबुन से धोएं।