त्योहार के सीजन में महंगाई ने आम आदमी की थाली से सब्जी गायब कर दी है। वहीं खाद्य पदार्थों के दामों में भी बेहताशा वृद्धि हुई है। ऐसे में आम आदमी क्या पकाए, क्या पकाए और क्या बचाए।
आटा 24 से 30 रुपये किलो हो गया। बेसन का भाव 65 रुपये किलो है। सूजी 30 रुपये किलो पहुंच गई। अब सब्जी पर आ जाइए। तुरई 25 से 30 रुपये किलो। लौकी 20 से 30। टमाटर 30 रुपये किलो पहुंच गया है।
10 दिन पहले तक आटा (फुटकर) 22 रुपये किलो तक बिक रहा था। लेकिन अब आटे का भाव कहीं 24 रुपये किलो तो कहीं 24.50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ब्रांडेड आटा 30 रुपये किलो है। बाजार का रुख देखकर लगता है कि त्योहारी सीजन में रेट अभी आगे और बढ़ सकते हैं।