फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक ताजनगरी में इन वाहनों की नो एंट्री, ये है रूट डायवर्जन

Sun, 12 Aug 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर पर मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान शहर में भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं नेशनल हाईवे पर वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। यह व्यवस्था 12 अगस्त की तीन बजे से 13 अगस्त को मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन
- दिल्ली-मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन मथुरा रिफाइनरी टाउनशिप चौराहे (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने) से बायीं ओर मथुरा शहर, गोकुल बैराज यमुना एक्सप्रेस-वे और सादाबाद, हाथरस होकर जाएंगे। 

फिर भी मथुरा की ओर से यदि कुछ वाहन अन्य रास्तों से आ जाते हैं तो उक्त वाहन भगवती ढाबा से दाहिने मुड़कर शास्त्रीपुरम रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते पथौली रोहता होकर ग्वालियर मार्ग, सैंया, इरादतनगर से फतेहाबाद के रास्ते जा सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

- कानपुर-फिरोजाबाद की ओर से आगरा-दिल्ली की ओर आने वाले भारी वाहन छलेसर पुलिस चौकी, एत्मादपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे। अन्य रास्तों से आने वाले वाहन बजरंग पेट्रोल पंप शाहदरा चुंगी से 100 फुटा रोड, टेढ़ी बगिया होकर खंदौली-सादाबाद से बलदेव होते हुए मथुरा-दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

- जयपुर से फतेहपुर सीकरी होकर आने वाले भारी वाहन पथौली नहर मार्ग से रोहता पथौली नहर होते हुए जाएंगे। 

- ग्वालियर से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन, जो कि दिल्ली-मथुरा की ओर जाना चाहते हैं, को रोहता नहर मार्ग से होकर पथौली नहर से शास्त्रीपुरम रेलवे ओवरब्रिज से एनएच-2 होकर मथुरा- दिल्ली के लिए निकाला जाएगा। 

- फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर और जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर से पथौली होकर जाएंगे। 

- अलीगढ़-हाथरस की ओर से आने वाले वाहन, जो कि कानपुर-इटावा-फिरोजाबाद की ओर जाना चाहते हैं, वह खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर होते हुए जा सकेंगे। टूरिस्ट और रोडवेज की बसें रामबाग, एनएच-2 से आईएसबीटी, बिजलीघर, ईदगाह आ जा सकेंगे।
 
- यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाली रोडवेज बस और टूरिस्ट बस यमुना किनारा, एनएच-2 होकर आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंड तक आ- जा सकेंगी। 

- एनएच-2 पर पत्थर घोड़ा और भगवती ढाबा सिकंदरा के बीच में कोई भी वाहन नहीं चलेगा। यातायात आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

- ट्रैक्टर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन हाईवे से मंदिर की ओर आने वाले रोड पर प्रवेश नहीं करेंगे। हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खड़े किए जाएंगे। 
विज्ञापन

- शहर से मथुरा, जयपुर की तरफ जाने वाले प्राइवेट, रोडवेज बस, टूरिस्ट बसों को गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज से कैलाशपुरी मोड़ भावना टावर से आवास विकास कॉलोनी होकर शास्त्रीपुरम रेलवे ओवरब्रिज होकर निकाला जाएगा। 

- मथुरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले रोडवेज और प्राइवेट बसों, टूरिस्ट वाहनों को भगवती ढाबा से दाहिने मोड़कर शास्त्रीपुरम आवास विकास कॉलोनी, बोदला और भावना टावर, कैलाशपुरी मोड़ से गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज से दाहिने मुड़कर आईएसबीटी पर जा सकेंगे।

- क्लब चौराहा, प्रतापपुरा से एमजी रोड होते हुए भगवान टाकीज तथा भगवान टाकीज से एमजी रोड होते हुए क्लब चौराहा तक व्यावसायिक वाहनों, रोडवेज बस, टूरिस्ट और छोटे वाहनों का संचालन 12 और 13 अगस्त को रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें