फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम वीडियो कॉफ्रेंसिंग से करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर शासन सख्त दिख रहा है। परीक्षाओं की जिम्मेदारी स्वयं उपमुख्यमंत्री दिनेशचंद्र शर्मा लिए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री हर जिले की तैयारियों की समीक्षा प्रदेश स्तर के शिक्षाधिकारियों के साथ करेंगे। शनिवार को मैनपुरी जिले के अधिकारियों से उपमुख्यमंत्री वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

शाम सात से आठ बजे से वो मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ जिले के अधिकारियों से बात करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा किसी भी परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन जांच भी कराई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम के निर्देश पर परीक्षा में लगे सभी जिला स्तरीय अधिकारी कार्य करते नजर आ रहे हैं। श्
इन बिंदुओं पर होगी जांच
-ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था
-सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
-स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती
-केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती
-सचल दल की तैनाती
-अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती
-केंद्रों पर भौतिक व्यवस्थाओं की जानकारी
ये व्यवस्थाएं हैं अधूरी
-कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र नहीं हैं तैयार
-कई केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर की भी नहीं है व्यवस्था
-सहायता प्राप्त कॉलेजों के कक्षा कक्ष भी हैं खतरे में
-नहीं चल पा रहा है हाईस्पीड नेटवर्क डाटा
रात आठ बजे तक परीक्षा केंद्रों को रखें ऑनलाइन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि शनिवार को सुबह 10 से रात आठ बजे तक सभी केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था जारी रखी जाए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शासन और प्रशासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

नाजर सिंह यादव, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें