फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में वात्सल्य दीक्षित को गोल्ड

विज्ञापन
ताइक्वांडो में वात्सल्य दीक्षित को गोल्ड
विज्ञापन
आगरा। इंडियन हेरिटेज स्कूल में आयोजित आगरा जोन एएसआईएससी विद्यालयीय ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता में कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के वात्सल्य दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा आठ के इस खिलाड़ी ने अंडर-17 बालक वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ ही उनका चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए भी सुनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन

वात्सल्य दीक्षित ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वात्सल्य ज्ञानेश शर्मा और मधु शर्मा के पुत्र हैं। वह पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है। फादर विपिन, संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, हरेंद्र शर्मा और यमन ने वात्सल्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें