फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जांच, दो दाम: एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों से छल, 30 गुना अधिक वसूल रहे शुल्क; पर्चे की फीस में भी अंतर

Sun, 27 Sep 2026 02:39 PM IST
Arun Parashar धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में पर्चे पर भी दो शुल्क हैं। छह विभागों का पर्चा एक रुपये और बाकी के 9 विभागों का पर्चा 50 रुपये में बनता है। इससे मरीज भी भ्रमित रहते हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल ओपीडी का पर्चा है तो आयरन की जांच का शुल्क महज 13 रुपये। यही जांच सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के पर्चे पर 400 रुपये, यानी 30 गुना अधिक दाम। एसएन मेडिकल कॉलेज में ही दो-दो विधान चल रहे हैं। इससे कई बार जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक भार पड़ रहा है। मरीज और तीमारदार शासन से समान शुल्क लागू करने की गुहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएन में माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और पैथोलॉजी विभाग में 250 से अधिक जांच की सुविधा है। ओपीडी में औसतन रोजाना तीन हजार मरीज आ रहे हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों को चिकित्सक विभिन्न बीमारियों की जांच कराने के लिए पर्चे पर लिखते हैं। मरीज ने सामान्य ओपीडी में दिखाया है तो उसकी जांच की कीमत न्यूनतम है। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में दिखाने के बाद उन्हीं जांच के कई गुना तक दाम देने पड़ रहे हैं।

पर्चे के भी दो शुल्क
एसएस सेंटर में 15 विभाग संचालित हैं। इनके विशेषज्ञ सोमवार से शनिवार तक ओपीडी करते हैं। इनके पर्चे पर भी दो शुल्क हैं। छह विभागों का पर्चा एक रुपये और बाकी के 9 विभागों का पर्चा 50 रुपये में बनता है। इससे मरीज भी भ्रमित हैं।

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 9 विभाग आते हैं। इनका पर्चा 50 रुपये और बाकी के 6 विभागों का एक रुपये में ही पर्चा बनता है। एसएस सेंटर के पर्चे पर होने वाली जांच का शुल्क जनरल ओपीडी के मुकाबले अधिक है। ये केजीएमयू लखनऊ में लिए जा रहे शुल्क को शासन के निर्देश पर ही लागू किया है -डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन

केस 1
ताजी को सीने में दर्द की शिकायत पर हृदय रोग विभाग में दिखाया तो वहां जांच महंगी थी। वही जांचें एक रुपये के पर्चे पर बहुत सस्ती थीं। - देवेंद्र सिंह, डौकी

केस 2
भाई को पेट रोग पर कांच वाली बिल्डिंग में 50 रुपये का पर्चा बनवाकर दिखवाया। जांच महंगी होने पर दूसरी ओपीडी में दिखाकर इलाज कराया। -आसिफ, मंटोला
 

जांच के शुल्क में ये है अंतर

क्रमांक जांच सामान्य शुल्क (₹) सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (₹)
1 आयरन 13 400
2 आर. फैक्टर 13 200
3 एस. लाइपेज 13 260
4 एस. लिपिड प्रोफाइल 78 250
5 एलएफटी 91 170
6 इलेक्ट्रोलाइट्स 39 105
7 सीआरपी 26 285
8 डी. डिमर 100 450
9 सीए-125 240 500
10 फ्री पीएसए 200 400
11 फ्लूइड बायोकेमिस्ट्री 26 100
12 विटामिन डी 600 1400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें