वर्षा कहती हैं मैं अपने विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाना चाहती हूं। मेरी कोशिश है कि सरकारी विद्यालय होने के बाद भी यह स्कूल सभी भौतिक आयामों से परिपूर्ण हो, जिससे मेरे विद्यालय का प्रत्येक बच्चा इसी प्रकार सफलता की सीढ़ियां चढ़ता जाए। स्कूल के ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसी प्रकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, श्रेष्ठा योजना, जवाहर नवोदय जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होते रहें और अपने हर एक सपने को पूरा करने में सक्षम बन सकें।
यह भी पढ़ेंः- तेजस एक्सप्रेस में मासूम ने तोड़ा दम: टूंडला में रोकी गई ट्रेन; चिकित्सीय टीम को हिरासत में लेकर सामान जब्त