फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जानलेवा हमले के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी की शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में पेशी के दौरान तबियत खराब हो गई। जेल पुलिस के कर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला छेड़ी निवासी आशीष कुमार के विरुद्ध एक माह पूर्व जानलेवा हमला का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में बंदी की पेशी थी। आशीष दीवानी हवालात से पेशी पर ले जाया जा रहा था तभी उसके सीने में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने उसे परिसर में बैठाया। उच्चाधिकारियों को सूचित कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बंदी का उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें