फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिल्लोचपुरा स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत

Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा देखकर लोग इसकी वजह जानने के लिए उत्सुक रहे। इस दौरान ट्रेन में यात्री नहीं थे। वीआईपी ट्रेन को इतनी देर तक स्टेशन पर खड़े देकर तरह-तरह के सवाल लोगों के जेहन में आते रहे।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि वंदे भारत का खाली रैक झांसी जा रहा था। राजा मंडी स्टेशन पर ब्लॉक होने के कारण इसे बिल्लोचपुरा स्टेशन पर खड़ा किया गया। ट्रेन दोपहर 1:25 बजे स्टेशन पर खड़ी हुई और 2:32 बजे झांसी के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि लोको पायलट की ड्यूटी पूरी होने के कारण ट्रेन को लॉक करके छोड़ दिया गया था। हालांकि, रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें