आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे आगरा से सौरिख जाते समय वैन टायर फट गया। इससे वैन पलट गई। हादसे में दो युवतियों समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार को वैन आगरा से सौरिख के लिए सवारियां लेकर जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 26.500 पर टोल प्लाजा के पास पहुंची। तभी टायर फटने से वैन लगभग 50 मीटर तक पलटकर घसीटती चली गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई।
आगरा से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर गाड़ियों के पहिया थम गए। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल वैन सवार मनु पुत्री विनोद कुमार, उसका भाई अभिषेक गांव खितौरा, इटावा हाल निवासी गोंडा नंबर 13 नारौल ट्रांसपोर्ट नगर, अहमदाबाद गुजरात, उनकी ममेरी बहन खुशबू पुत्री अखिलेश कुमार निवासी गांव सिंहपुर, सैफई, इटावा, नसीम, उनका बेटा खेप निवासीगण गांव सकतपुर थाना इंद्रगढ़, सौरिख कन्नौज, सत्यम निवासी कन्नौज को सीएचसी फतेहाबाद पर भर्ती कराया गया है।