फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run: वैन ने नाैसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी को उड़ाया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 26 Aug 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सुबह-सुबह घर से टहलने के लिए निकले नाैसेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी को वैन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागाराैल में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। सुबह घर से टहलने निकले नाैसेना के सेवानिृवत्त कर्मचारी शिवराम सिंह को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने वैन नहीं रोकी और भाग गया। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, मौत हो गई। बेटा भी सेना में है। छुट्टी लेकर आने के बाद बेटे ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 ग्राम नगला दयाराम, कागाराैल निवासी पुष्पेंद्र सिंह सेना में हैं। उन्होंने बताया कि पिता शिवराम सिंह नाैसेना से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 16 अगस्त को सुबह 6 बजे टहलने के लिए आगरा मार्ग पर निकले थे। खारी नदी पुल के पास एच-39 होटल के सामने पिता को तेज रफ्तार ईको वैन ने टक्कर मार दी। जिसमें शिवराम सिंह गंभीर घायल हो गए। मगर, चालक ने वैन नहीं रोकी, वह भाग गया।

 बाद में जानकारी होने पर परिजन पिता को सैन्य अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चालक अगर उन्हें अस्पताल ले जाता तो जान बचाई जा सकती थी। वैन गांव का ही राहुल कुमार चला रहा था। पुष्पेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि केस में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें