फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज के बाहर सड़क किनारे खड़ी वैन बनी आग का गोला, मची अफरा तफरी

Tue, 30 Apr 2019 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वैन बनी आग का गोला
विज्ञापन
आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक वैन में अचानक आग लग गई। वैन से लपटें निकलता देख लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, उससे पहले वैन जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन

 
मंगलवार दोपहर भगवान टॉकीज चौराहे के पास एक कार गैराज के बाहर सड़़क किनारे ईको वैन खड़ी हुई थी। उसके आसपास कई और गाड़ियां भी खड़ी थी। तभी अचानक वैन से लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई।   

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। बताया गया है कि शार्ट सर्किट के कारण वैन में आग लगी थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें