वृंदावन रंगनाथ मंदिर में ठाकुर जी को नौका विहार कराई
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। दक्षिणात्य शैली के विशालतम श्री रंग जी मंदिर में नित्योत्सव की शृंखला निरंतर जारी है। शनिवार को वामन द्वादशी पर मंदिर में त्रिदिवसीय नोका विहार लीला का मनोहारी आयोजन किया गया। उत्तरभारत में श्री रामानुज संप्रदाय के विशालकाय श्रीरंग मंदिर में नित्य उत्सव की निरंतर शृंखला कोरोना संक्रमण के चलते देखने को नहीं मिल रही है।
विगत पांच माह से मंदिर के मुख्य द्वार आम दर्शनार्थियों के लिए बंद हैं, लेकिन मंदिर परिसर में ठाकुर गोदारनगमन्नार भगवान के उत्सव अनवरत आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को वामन द्वादशी पर मंदिर की पुष्करिणी (जलाशय) में नौका विहार लीला का आयोजन किया। गर्भगृह में विराजित ठाकुर गोदारनगमन्नार के चलविग्रह गाजेबाजे के साथ पुष्करिणी में पहुंचे। जहां विविध प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित नौका में ठाकुरजी जी को विराजमान कर वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन किया। शास्त्रीय सुर साधकों ने भजनों से आराध्य की आराधना कर रहे थे।