कासगंज। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की राजनीतिक अधिकार यात्रा सोमवार को शहर में पहुंची। यात्रा का समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शीतला पैलेस में सभा का आयोजन किया गया, इसमें समाज के लोगों से राजनीति के क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूक होने का आह्वान किया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा में से 106 सीटें ऐसी हैं, जिनमें वैश्य समाज की बाहुल्यता है। इन विधान सभाओं में वैश्य समाज की आबादी 30 से 60 हजार के बीच है। इसके बाद भी समाज को आबादी के हिसाब से टिकट नहीं दी जाती। इसके लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार हैं। समाज के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर में शीघ्र शहीद चंदन चौक का निर्माण किया जाए और उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर साहू, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, कल्लू भैया, नवीन वार्ष्णेय, मयक अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय महाजन, सौरभ सिधल, अनिल गुप्त, अमित गुप्त, विवेक वार्ष्णेय, संजय मूना जतिन वार्ष्णेय, सत्य नारायण बिडला मौजूद रहे।