फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को उपचार कि लिए वैक्यूम प्लांट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को अब जिला अस्पताल में समुचित उपचार मिल सकेगा। जीवन रक्षा प्रणाली के तहत मरीजों को उपचार दिलाने के लिए वैक्यूम प्लांट तैयार हो गया है। उसे वेंटीलेटर के साथ जोड़ा गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिक खंड) आगरा ने किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक साल पहले वेंटीलेटर की व्यवस्था हो गई थी। वैक्यूम प्लांट न होने के कारण गंभीर हालत में मरीजों को आगरा और सैफई के लिए रेफर कर दिया जाता था। अब जिले में ही गंभीर मरीजों को जीवन रक्षा प्रणाली के तहत उपचार दिया जा सकेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में वैक्यूम प्लांट स्थापित किया गया है। प्लांट की स्थापना जिला अस्पताल के कोविड लेवल टू वार्ड में की गई है। विद्युत-यांत्रिक खंड, आगरा के सहायक अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि वैक्यूम प्लांट ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई बाधित होने के बाद भी मरीजों को जीवन रक्षा प्रणाली पर सुरक्षित रखेगा।
----
कोरोना महामारी के द्वितीय चरण में आई थी दिक्कत
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में कई मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा गया था। उस समय अस्पताल में वैक्यूम प्लांट की व्यवस्था न होने पर मरीजों को सैफई के लिए रैफर किया गया था। कुछ मरीजों की रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है कि यहां वैक्यूम प्लांट तैयार हो गया है। इस प्लांट से वेंटीलेटर पर आने वाले मरीज को उपचार में सहयोग मिलेगा।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें