फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका की पहली डोज खत्म, कल्स्टर अभियान को लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले कलस्टर अभियान को ग्रहण लग गया है। प्रथम डोज देने के लिए वैक्सीन ही नहीं हैं। जबकि विभाग ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को रफ़्तार देने के लिए 21 जून से दो विकास क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट लागू किया। इसके सार्थक परिणाम आए। अभियान ने गति पकड़ी तो वैक्सीन की किल्ल्त शुरू हो गई। दो दिन से नाममात्र को ही वैक्सीनेशन हो सका, प्रथम डोज के लिए जो वैक्सीन उपलब्ध थी, वह खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से टीकाकरण का कलस्टर अभियान शुरू होना है। जिला के 674 गांवों के लिए 131 क्लस्टर केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन पर विभाग को 2081 सेशन लगाने हैं, लेकिन शासन से अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई है। शासन स्तर से जिला के लिए 2400 डोज स्वीकृत की गई है, लेकिन यह अभी लखनऊ तक नहीं पहुंची है। वहीं इतनी डोज एक विकास क्षेत्र के लिए एक दिन के लिए पूरी नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें