शहर में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हैं बूथ
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 15 से 17 साल के किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाए गए हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, विभव नगर, बुंदू कटरा, मोती महल, जीवनीमंडी, सिकंदरा, जगदीशपुरा, ईएसआई हॉस्पिटल, शाहगंज प्रथम, रेलवे अस्पताल, आर्मी स्टेशन और इंडियन एयरफोर्स हैं।
18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोगों को लग चुका है टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने में शहरी लोग सबसे आगे हैं। 18 साल से अधिक उम्र के 96.3 फीसदी लोग टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में देहात पिछड़ गया है। यहां 78.9 प्रतिशत लोगों ने ही टीके का पहला डोज लगवाया है।
10 जनवरी से इन्हें लगेगी बूस्टर डोज
आगरा में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) 10 जनवरी से लगाई जाएगी। दूसरी खुराक से नौ महीने का अंतराल जरूरी होगा। जैसे ही नौ महीने का समय पूरा होगा उनके मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना पंजीकरण उनका टीकाकरण होगा।