आगरा रोड स्थित अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाती एक स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को तीसरे चरण के पहले दिन 20 टीकाकरण केंद्रों पर 1740 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। 2080 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना था, 340 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए उपस्थित नहीं हुए।
तृतीय चरण के टीकाकरण के लिए 12 स्थानों पर 20 केंद्र निर्धारित किए गए थे। बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह भी सीएमओ से अपडेट लेते रहे। देर शाम 86.65 प्रतिशत टीकाकरण होने पर सीएमओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2097 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है।
यहां हुआ टीकाकरण
सीएचसी कुरावली-212
पीएचसी बरनाहल- 201
सीएचसी किशनी- 185
सीएचसी गोधना घिरोर- 185
सीएचसी करहल- 171
सीएचसी कुचेला- 166
सीएचसी जागीर-163
पीएचसी सुल्तानगंज-136
अर्बन पीएचसी आगरा रोड-100
अर्बन पीएचसी हिंदपुरम- 77
जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट-72
सीएचसी भोगांव- 72
किशनी में मिला एक कोरोना संक्रमित
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को किशनी में एक 13 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3809 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3690 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 74 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 45 मरीजों का उपचार चल रहा है।