अजीतगंज(मैनपुरी)। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव भूपतिपुर हवेली में चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में एटा की टीम ने फिरोजाबाद को हरा विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड आशू कुमार को प्रदान किया गया।
विश्वनाथ सिंह इंटर कॉलेज में स्व. अगम प्रताप सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एटा और फिरोजाबाद के बीच खेला गया। एटा ने फिरोजाबाद की टीम को दो जीरो से हरा विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि खेलों के आयोजनों में भाग लेने से आपस मे भाई चारे की भावना आती है।
खेल को हार या जीत के लिए नहीं खेलना चाहिए। डॉ. आरके सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, विशंभर तिवारी, राधाकृष्ण यादव, बॉबी मिश्रा, डॉ. दीन मोहम्मद दीन, रामदुलारे चौहान, मोनू चौहान, सुभाष राजपूत, छविराम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।