फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी व एडीएम सहित 339 ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कासगंज में ब्लड प्रेशर की जांच कराते एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को डीएम, एसपी, एडीएम सहित 339 कर्मियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए। अब शेष बचे कर्मियों को 18 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पर कोरोना का टीका लगवाया। इसके साथ ही कलक्ट्रेट के अन्य कर्मियों ने भी टीका लगवाया। वहीं एसडीएम ललित कुमार ने अशोक नगर अस्पताल पर टीका लगवाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। चिह्नित कर्मी निर्धारित तिथि पर अपने केंद्र पर टीका अवश्य लगवाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें 636 कर्मियों में से 339 कर्मियों ने टीका लगवाया। सभी टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थी की आईडी का मिलान किया गया। इसके बाद ही उसको टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखा गया। टीकाकरण के दौरान डिस्ट्रिक्ट अस्पताल मामो पर अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजकिशोर, यूनीसेफ बीएमसी मोहम्मद रिजवान, डब्ल्यूएचओ के शकील हुसैन आदि मौजूद रहे।

कासगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाते डीएम- फोटो : KASGANJ

कासगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाते एडीएम- फोटो : KASGANJ

कासगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाते एडीएम- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें