फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब...मैं तो पांच लाख के लालच में फंस गया था..

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। साहब.... मैं तो पांच लाख के लालच में फंस गया। मुझे नहीं पता था कि इतना गंभीर मामला होगा। यह कहना है रोहित उर्फ बाबू के अपहरण में शामिल दूसरे अपराधी श्यामवीर का।
विज्ञापन

गिरफ्तार श्यामवीर ने बताया कि जब सूरज शिकोहाबाद के सोफीपुर मजार पर मन्नत मांगने गया तो वह उसे भी अपने साथ ले गया था। जहां के बीहड़ को देख सूरज ने मन ही मन फिरौती वसूलने के लिए योजना बना ली। वहीं उसने श्यामवीर को भी इस काम में शामिल करने के लिए उसे फिरौती के दस लाख में से पांच लाख रुपए देने का लालच दिया। सूरज ने पूरी योजना में उसे कहीं न फंसने देने का भरोसा दिलाया था।
उसने कहा था कि बहुत आसानी से दस लाख रुपए फिरौती के मिल जाएंगे। पांच लाख रुपए के लालच में वह उसकी बातों में आ गया और अपहरण कांड में उसका साथ देता गया। उसे आभाष ही नहीं था कि वह जो कुछ कर रहा है वह गलत है। रोहित उसके परिवार का ही बच्चा है। उसने जो कुछ गलत किया। उसे अपने किए पर पछतावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें