कासगंज में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद कार्ड दिखाते सीडीओ
- फोटो : KASGANJ
कोरोना टीकाकरण के अंतिम चक्र में मुख्य चिकित्साधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सहावर नगर पंचायत ईओ सहित फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद किसी भी वर्कर्स ने कोई समस्या नहीं बताई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पहुंचकर टीकाकरण कराया। जबकि सहावर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने सहावर स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय मामो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, बिड़ला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों, पटियाली, साहबर, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सिढ़पुरा के स्वास्थ्य केंद्रों पर 2113 में से 1302 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा डॉ. अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ की टीम के डीएमसी अनुराग दीक्षित व शकील, हुसैन राहुल व बीएमसी मुहम्मद रिजवान, बीएमसी लईक अहमद निगरानी बनाए रहे।
आज 994 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी दूसरी डोज
जिला के 994 स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, अशोकनगर अस्पताल, मिशन अस्पताल, कलावती नर्सिंग होम, सोरों व गंजडुंडवारा के स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था की गई है।