फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद के लालच में भतीजे ने की थी हाकिम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव हरचंद्रपुर निवासी हाकिम सिंह की हत्या सगे भतीजे ने गला दबाकर की थी। बृहस्पतिवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए सीओ ने बताया कि हत्याकांड जायदाद के लालच में किया गया। आरोपी मृतक से कारोबार के लिए रुपये मांग रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी हाकिम सिंह का शव 10 फरवरी को घर में लगी टीनशेड से फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराया तो मौत की वजह गला दबाकर हत्या किए जाना सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि हाकिम के बड़े भाई रामविलास के तीन पुत्र हैं। उनकी मौत के बाद हाकिम ने भाभी के साथ शादी कर ली थी।
शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं, एक बेटी नीतू व रेनू थी। करीब 15 माह पूर्व रेनू ने खुदकुशी कर ली थी। सीओ ने बताया कि हाकिम, उनके सबसे बड़े भाई सरदार व भतीजे नरेंद्र, अशोक व इंद्रेश के नाम छह बीघा कीमती जमीन कुसमरा मैनपुरी मार्ग पर है। जमीन का सौदा करीब 2.71 करोड़ रुपये में हुआ था। 1.29 करोड़ रुपये प्राप्त भी हो चुका था। हाकिम ने अपने हिस्से के रुपये अपनी विवाहित पुत्री नीतू को देना चाहता था।
विज्ञापन

यह बात भतीजे अशोक को नागवार गुजर रही थी। उसने जब हाकिम से कारोबार करने के लिए रुपये मांगे तो मना कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर 10 फरवरी को अशोक ने रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को बृहस्पतिवार की सुबह यादव नगर चौराहा के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें