मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर ब्लॉक बेवर के ग्राम नगला पति में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां तीन परिवार के लोग टीकाकरण का विरोध कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर टीकाकरण कराया।
यूनिसेफ के अधिकारी संजीव पांडेय और प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर गांव पहुंचे। गांव में तीन परिवार टीकाकरण का विरोध कर रहे थे उनमें से समझा कर दो परिवारों के बच्चों का टीकाकरण करवाया। गांव में गोष्ठी आयोजित कर टीकाकरण के महत्व को समझाया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय से टीकाकरण कराने की सलाह दी। एएनएम आशा सक्सेना टीकाकरण कर रही थीं। उनके साथ बसंती देवी रजनीता पाल आशा और संगिनी सहयोग कर रही थीं। ब्लॉक रेशपोंस टीम पीएचसी मानपुरहरी से पहुंची हुई थी, जिसमे यूनिसेफ के महेंद्र प्रताप सिंह, धीरज कुमार, रामशरन सिंह प्रधान मौजूद थे। संवाद