राजभवन में शाम 5 बजे मनोनीत राज्यपाल को एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद राजभवन में ही सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद बतौर राज्यपाल वे मीडिया से रूबरू होंगी। इसके बाद जलपान की व्यवस्था होगी। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी पत्र के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम गोपन (मंत्रि परिषद) की ओर से तैयार किया जाएगा।
इधर, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) ओमप्रकाश ने सचिवालय में एक बैठक में तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें तमाम अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में प्रमुख सचिव (गृह) आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण में समारोह में मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के परिजन और कुछ शुभचिंतक भी जाएंगे।