फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विमान से शपथ लेने जाएंगी उत्तराखंड की राज्यपाल, तारीख भी तय

Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
विज्ञापन

राजकीय विमान उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्या को लेने के लिए आगरा पहुंचेंगे। वे विमान से अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड जाएंगी और 26 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगी। इसके लिए शासन और राजभवन स्तर पर तैयारियां हो गईं है। अपर मुख्य सचिव ने अफसरों की बैठक में तैयारियों के बारे निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि 26 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्टेट प्लेन आगरा पहुंचा दिया जाए। अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्टेट प्लेन
से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी, यहां उनका स्वागत करने के साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।

दोपहर 1.15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से चलकर जीटीसी हेलीपैड पर 1.35 बजे उतरेंगी। दोपहर 1.45 पर मनोनीत राज्यपाल का राजभवन पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया। मौसम खराब होने की दशा में मनोनीत राज्यपाल को सड़क मार्ग से देहरादून लाने का विकल्प भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजभवन में शाम 5 बजे मनोनीत राज्यपाल को एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद राजभवन में ही सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद बतौर राज्यपाल वे मीडिया से रूबरू होंगी। इसके बाद जलपान की व्यवस्था होगी। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी पत्र के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम गोपन (मंत्रि परिषद) की ओर से तैयार किया जाएगा।

इधर, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) ओमप्रकाश ने सचिवालय में एक बैठक में तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें तमाम अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए गए। इस बैठक में प्रमुख सचिव (गृह) आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण में समारोह में मनोनीत राज्यपाल बेबीरानी मौर्य के परिजन और कुछ शुभचिंतक भी जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें