फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल: लड़ामदा में आज से अखाड़े में उतरेंगी नामचीन महिला पहलवान, उत्तराखंड की राज्यपाल करेंगी शुभारंभ

Sat, 30 Jan 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रेसलिंग का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आगरा के लड़ामदा में शनिवार-रविवार को दंगल होगा। देश की नामचीन महिला पहलवान अखाडे़ में उतरेंगी और दांवपेंच आजमाएंगी। महिला सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप-2020 में 300 से ज्यादा महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता इसलिए भी काफी खास है क्योंकि इसे महिला पहलवानों का ओलंपिक में खेलने के लिए पहला पड़ाव माना जा रहा है। 
विज्ञापन


आयोजन समिति के संरक्षक रंगलाल गौतम ने बताया कि चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य प्रात: दस बजे करेंगी। पहले दिन 57, 86 और 97 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप की आयोजन समिति के संरक्षक जितेंद्र चौहान ने बताया कि दंगल देखने के लिए कुश्ती प्रेमियों को मास्क पहनकर आना होगा। साथ ही हर 20 मिनट के अंतराल में समिति के सदस्य आयोजन स्थल को मशीनों से सैनिटाइज करेंगे।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता: आगरा में तीन दिन तक जगमगाएंगे 10 हजार मकान
विज्ञापन


प्रक्रिया: पांच घंटे में मापा गया वजन
चैंपियनशिप से पहले गुरुवार को प्रतिभागी महिला पहलवानों के वजन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। मनोरमा इंस्टीट्यूट के मैदान पर ही खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी पूरी की गई। आयोजन समिति के सचिव एमडी खान ने बताया कि देश के लगभग सभी राज्यों से पहुंचीं लगभग 300 महिला पहलवानों का वजन लेने में पांच घंटे से अधिक का समय लगा। इसके लिए समिति की ओर से तीन टीमों का गठन भी किया गया है।
 
विज्ञापन

प्रबंध: रंगबिरंगी रोशनी से नहाया लड़ामदा
महिला सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए लड़ामदा के साथ ही आसपास के कई गांवों में लोगों ने अपने घरों के बाहर रोशनी की है। चैंपियनशिप के आसपास का पूरा क्षेत्र रात में रंगबिरंगी रोशनी से नहा रहा है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर का कहना है कि लड़ामदा और उसके आसपास के गांवों में इसको लेकर काफी उत्साह है।

प्रोत्साहन: वाहन रैली निकालकर दिया आमंत्रण
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सरन गुरुवार को चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लड़ामदा पहुंचे। खंदौली टोल प्लाजा पर करीब 200 पहलवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वाहन रैली के माध्यम से सभी पहलवान और आयोजन समिति के सदस्य लड़ामदा पहुंचे। रैली के माध्यम से लोगों को दंगल देखने के लिए आमंत्रित किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सरन ने भारतीय कुश्ती संघ के सदस्यों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें