फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: आगरा जोन में 12 नवंबर से 15 केंद्र पर होगी परीक्षा, पढ़ें क्या रहेगी व्यवस्था

Wed, 10 Nov 2021 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस विभाग में दरोगा के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जा रही है। प्रदेश में आगरा सहित 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जोन में पुलिस विभाग में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 नवंबर से 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आगरा में सबसे ज्यादा 11, अलीगढ़ में तीन और मथुरा में एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में दरोगा के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जा रही है। प्रदेश में आगरा सहित 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक दिन में तीन पालियों में यह परीक्षा आयोजित होगी। केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। बायो मैट्रिक मिलान के बाद परीक्षा में प्रवेश दे दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र का प्रभारी एक सीओ को बनाया गया है।

यह है व्यवस्था
परीक्षा तिथि से दस दिन पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा से तीन दिन पहले परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र वेबसाइट पर डाला जाएगा। जिन संस्थान में 250 कंप्यूटर है, उनको ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र में परीक्षा के लिए 90 मिनट पहले आना होगा। प्रश्न पत्र कंप्यूटर पर ही डाउनलोड होगा। एक केंद्र पर एक दिन में 750 तक परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


दरोगा, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई। अधीनस्थों को दिशानिर्देश दे दिए हैं। राजीव कृष्ण, एडीजी जोन
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी 

पुलिस भर्ती परीक्षा में पूर्व में सॉल्वर गैंग सक्रिय रहा है। इसको देखते हुए पुलिस टीम को लगाया गया है। एसओजी गोपनीय तरीके से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें