फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में भाभी से की बदसलूकी, भाइयों ने डंडे से पीटकर मार डाला

Thu, 11 Jun 2020 08:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी कमरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में बुधवार रात संजय (35) नामक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र पर है। गरुवार को परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संजय शराब पीने का आदी था। आए दिन झगड़ा करता था। वह बड़े भाई की पत्नी के कमरे में घुस रहा था। इस पर विवाद हुआ। उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि मृतक संजय पुत्र रमेश बुधवार रात तकरीबन डेढ़ बजे नशे में आया और बड़े भाई सुरेंद्र की पत्नी के कमरे में घुसने लगा। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में छोटे भाई की पत्नी के कमरे में घुसने की कोशिश करने लगा। सुरेंद्र ने विरोध किया तो दोनों भाइयों में विवाद हो गया।

इसी दौरान संजय ने सबमर्सिबल पंप के तार उखाड़ दिए। आरोप है कि इसके बाद सुरेंद्र ने संजय की डंडे से पिटाई कर दी। उसके सिर और माथे पर डंडा लगा। बाद में संजय कमरे में सो गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने कमरा खोला तो वह मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मां गीता ने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय पर दर्ज थे 11 मुकदमे 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संजय कुछ काम नहीं करता था। अन्य भाई मजदूरी करते हैं। संजय की शादी भी नहीं हुई थी। उसके खिलाफ टूंडला जीआरपी में आठ और थाना एत्माद्दौला में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

सभी चोरी के हैं। वह जेल भी जा चुका है। मां गीता ने पुलिस को बताया कि बेटा गांजा और शराब का नशा करता था। घर में झगड़ा करना उसकी आदत बन गई थी। एक सप्ताह पहले भी भाइयों में झगड़ा हुआ था। तब समझौता हो गया था। पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें