पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूर्ण होगा। आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा। सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी। सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।