फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाराष्ट्र नहीं, यूपी सरकार बनाएगी शिवाजी स्मारक...पर्यटन मंत्री का दावा, तैयार हो रहा रिवरफ्रंट का डिजाइन

Wed, 26 Mar 2025 04:02 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कोठी मीना बाजार में बनने जा रहे छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक को लेकर महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार आमने-सामने आ गए हैं। जहां महाराष्ट्र की ओर से बजट जारी कर दिया गया है, तो वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ने दावा किया है कि स्मारक उनकी सरकार बनवाएगी।
 
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोठी मीना बाजार पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का बीते शुक्रवार महाराष्ट्र सरकार ने शासनादेश जारी किया। आगरा में स्मारक निर्माण के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया और बजट भी जारी कर दिया। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि शिवाजी स्मारक को महाराष्ट्र नहीं, बल्कि प्रदेश का पर्यटन विकास निगम बनाएगा। इसके लिए खर्च भी यूपी सरकार ही करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को आगरा के सर्किट हाउस में अमर उजाला से कहा कि छत्रपति शिवाजी का कोठी मीना बाजार में स्मारक का निर्माण यूपी सरकार अपने बजट से कराएगी। पिछले सालों में बजट नहीं मिला, लेकिन इस बार पूरा बजट दिया जाएगा। प्रदेश का पर्यटन विकास निगम इसे बनाएगा। शिवाजी स्मारक को यूपी सरकार ही पूरा बनाएगी, इसमें किसी का सहयोग नहीं होगा। कितना पैसा लगेगा, यह तय नहीं है, पर प्रदेश सरकार कार्यदायी संस्था तय कर चुकी है।

लाइट एंड साउंड शो की स्कि्रप्ट पर एएसआई से मतभेद
आगरा प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आगरा किला की लाइट एंड साउंड शो की स्कि्रप्ट पर विवाद है। भारत सरकार के एएसआई और यूपी सरकार के बीच मतभेद है। यूपी सरकार आक्रांताओं को हीरो नहीं बनाने देगी। हमारी आपत्तियों को दूर करना होगा। केंद्र के पर्यटन मंत्री से वार्ता हुई है। उन्होने समाधान के प्रयास किए हैं। जैसे ही स्कि्रप्ट फाइनल होगी, शो शुरू हो जाएगा। शिवाजी म्यूजियम का काम भी जल्द शुरू होगा और रिवरफ्रंट का डिजाइन फिर से बनाया जा रहा है। वार्ता में विधायक पक्षालिका सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, शहर अध्यक्ष राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


ताज को दूधिया रोशनी से जगमगाकर खोला जाएगा
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ बैठक की, जिसमें चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने आगरा के उद्योग और पर्यटन विकास को प्रोत्साहन देने की मांग की। उन्होंने आगरा में आईटी हब बनाने, इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने, यमुना पर बैराज निर्माण की मांग की। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने ताजमहल को रात में खोलने की मांग की। इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के साथ ताज को रात में दूधिया रोशनी में खोलने पर बात चल रही है। 

एएसआई ने लाइट डालने पर कीड़ों का हमला होने की बात कही है, पर टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया है। अब नई तकनीक में दूर से लाइट डाली जा सकती है। बैठक हो रही हैं। जल्द ही ताज को दूधिया रोशनी से जगमगाकर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान मनीष अग्रवाल, संजय गोयल, संदीप अरोड़ा, संजीव जैन, सुनील जैन, दीपक दान, रमेश वाधवा, अनूप गोयल, केके पालीवाल, उपेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, अंबा प्रसाद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें