फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बच्चों का खाना किस तेल में पकता है, जरा... किचन दिखाओ, बाल आयोग अध्यक्ष ने देखा पोषण पुनर्वास केंद्र का काम

Mon, 04 Jul 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने आगरा के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कितने बच्चे भर्ती हैं, इनका खाना किस तेल में पकाते हैं। सर, नारियल तेल में, जरा... किचन दिखाओ। सोमवार को जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने प्रभारी से ये पूछताछ की। वह यहां करीब 20 मिनट रहे। 
विज्ञापन


अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा करीब एक बजे पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे। प्रभारी ने उन्हें बताया कि कुपोषित 16 बच्चे भर्ती हैं, चार आज ही भर्ती हुए हैं। रिकॉर्ड देखने के बाद उन्होंने किचन देखा और अलमारी में नारियल के तेल का डिब्बा देखकर संतोष जताया। बाहर आए तो वार्ड में तीमारदारों से बच्चों के इलाज, खाने-पीने की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली। 

बाल आयोग के अध्यक्ष के पहले डीएम प्रभुनारायण सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। विभागों में मरीजों को लाइन में खड़ा देख उन्होंने बेंच लगाकर मरीजों को बैठने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। वह पोषण पुनर्वास केंद्र भी गए। 

ये दी सलाह

- जीवनी मंडी के माया से बाल आयोग के अध्यक्ष ने बच्चे की परेशानी पूछी। पता चला कि बच्चे को सूखा रोग है। मां का दूध नहीं पीता, बोतल से दूध पिलाते हैं। इस पर उन्होंने हिदायत दी कि बोतल से दूध न पिलाओ, इससे भी बच्चों को बीमारी लगती है। 
विज्ञापन

- बाल आयोग के अध्यक्ष ने सैमरा की नैनी से बच्चे का हाल जाना। नैनी ने बताया कि बेटा एक साल का है और छह किलो वजन है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि जब सरकारी इलाज निशुल्क है तो यहां भर्ती करने में देर क्यों कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें