फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उंटगन नदी हादसा: 13 लोग डूबे, पांच की लाशें मिलीं....भाजपा सांसद चाहर पर भड़के ग्रामीण, मुर्दाबाद के लगाए नारे

Fri, 03 Oct 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे में 13 युवक डूब गए। अब तक पांच लाशें निकाली जा चुकी हैं। इतनी बड़ी घटना के बाद भी सांसद राजकुमार चाहर देरी से पहुंचे तो लोगों ने विरोध कर दिया। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उंटगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 युवक डूब गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया। पांच की लाशें अब तक निकाली जा चुकी हैं। वहीं अभी अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा जमाए हुए थे, तो वहीं हादसे के अगले दिन भाजपा सांसद राजकुमार चाहर मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीण भड़क गए। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने सांसद राजकुमार चाहर का घेराव कर लिया। इस दौरान सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। ग्रामीणों के गुस्से के आगे सांसद शांत खड़े रहे। उनके पास देरी से आने का कोई जवाब तक नहीं था। हालांकि उनके कुछ समर्थक ग्रामीणों को समझाते हुए नजर आए। लेकिन ग्रामीणों के दर्द  और गुस्से की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन



ग्रामीणों में गुस्सा इस कदर है कि खेरागढ़ कस्बे में लगे सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर कालिक पोत दी गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें