फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में ताज का दीदार करने आगरा आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, 25 को आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति

Fri, 17 Jan 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में ताजमहल का दीदार करने आगरा आ सकते हैं। इसे लेकर अमेरिकी आई टीम ने आगरा में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अमेरिका के सुरक्षा अधिकारी आगरा के पुलिस अफसरों के संपर्क में है।
विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो 25 जनवरी को ताजमहल का दीदार करने के लिए आएंगे। उनका कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। ब्राजील से अधिकारियों की एडवांस टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जा चुकी है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यक्रम संभावित है। इसे लेकर अमेरिकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले महीने आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को ब्राजील के राष्ट्रपति करेंगे ताज का दीदार

ब्राजील के राष्ट्रपति इस बार दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि है। वह इससे एक दिन पहले आगरा आएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए आई अधिकारियों की टीम ने खेरिया एयरपोर्ट, ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खेरिया से ताज तक के रूट का मुआयना किया।

इसके बाद आगरा के पुलिस अफसरों को बताया कि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। जायर बोलोनसरो के कार्यक्रम की पुष्टि केबाद आगरा पुलिस ने तैयारी शुरुरू कर दी है। 23 से ही होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों की चेकिंग की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम यहां जायजा लेकर जा चुकी है। टीम ने आगरा पुलिस के अफसरों से भी मुलाकात की। उन्हें बताया कि ट्रंप फरवरी के आखिरी सप्ताह ( 22 से 28 के बीच) आ सकते हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ब्राजील के राष्ट्रपति के आने का कार्यक्रम 25 को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें