फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया संकट: यूरिया के लिए गोरहा केंद्र पर किसानों में नोकझोंक

विज्ञापन
कासगंज के अमांपुर में यूरिया लेने को लगी किसानों की भीड़। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। यूरिया के लिए किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गोरहा केंद्र पर किसानों में नोकझोंक हुई। इसके बाद शटर बंद कर दिया गया। कुछ देर बाद किसानों के कहने पर फिर से वितरण किया गया। सुबह से ही किसानों की भीड़ यूरिया पाने के लिए सहकारी समितियों पर एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

डीएपी के बाद अब किसानों को गेहूं की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया पाने को मशक्कत करनी पड़ रही है। कृभकों की रैक से 1500 एमटी यूरिया आने के बाद यूरिया का वितरण अधिकांश समितियों पर शुरू हो गया। यूरिया पाने के लिए किसानों की भीड़ समितियों एवं वितरण केंद्रों पर एकत्रित हो गई। गोरहा पर किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण कुछ किसान पहले यूरिया पाने के लिए जुगत लगाने लगे तो इस पर लाइन में लगे किसानों से उनकी नोकझोंक हो गई। जब दबाव अधिक बड़ा तो गोरहा केंद्र के संचालक ने शटर गिरा दिया। किसानों के मध्य जब मामला शांत हुआ तो इसके बाद फिर से वितरण शुरू हो गया।
दो-तीन दिन में लगेगी इफ्को की रैक
यूरिया के लिए परेशान किसानों के लिए राहत की बात यह कि दो या तीन दिन में इफ्को की रैक लगेगी। इस रैक में जनपद के लिए 1300 एमटी यूरिया मिलेगी। जिसका वितरण समितियों के माध्यम से किया जाएगा। अभी कृभकों की रैक में मिली 1500 एमटी यूरिया का वितरण समितियों पर हो रहा है।
विज्ञापन

यूरिया के साथ नेनो यूरिया देने पर हंगामा, पहुंची पुलिस
अमांपुर। सहकारी समितियों पर बृहस्पतिवार को यूरिया के वितरण के साथ नेनो यूरिया दिए जाने पर किसानों ने आक्रोश जताया। पुलिस के पहुंचने पर किसान शांत हुए। इसके बाद पुलिस की निगरानी में ही यूरिया का वितरण किया गया। सहकारी समितियों पर सुबह से यूरिया लेने के लिए किसानों की लंबी कतारे लग गईं। लेकिन जब यूरिया के साथ नेनो यूरिया का वितरण किया गया तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद नेनो यूरिया का वितरण रोक यूरिया का वितरण पुलिस निगरानी में किया गया।
किसानों की बात:
- यूरिया के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार से वितरण शुरू हुआ है। काफी इंतजार के बाद ही नंबर आ रहा है। - नरेश, किसान।
- गेहूं की फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जानी है। पिछले दिनों से यूरिया न मिलने से देरी हो रही थी। अब यूरिया समिति पर आई तो लाइन में काफी देर हो रही है। - जयपाल, किसान।
किसानों को यूरिया के लिए दिक्कतें नहीं होंगी। जनपद में 8300 एमटी यूरिया है, जिसका वितरण हो रहा है। शीघ्र ही इफ्को की एक रैक और मिल जाएगी, जिसमें 1300 एमटी यूरिया जनपद को आवंटित है। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें