फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल

Sat, 01 Jul 2023 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

रोडवेज विभाग महिलाओं को बस चलाने की निशुल्क ट्रेनिंग देगा। पहले चरण में 17 महिला चालक तैयार की जाएंगी। इसके  बाद इन्हें नौकरी मिलेगी। 
 
विज्ञापन
पिंक बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों में महिला को परिचालक की ड्यूटी करते देखा होगा, लेकिन अब बस की कमान भी बेटियों के हाथ में होगी। परिवहन निगम की तरफ से महिलाओं के लिए बस चलाने की ट्रेनिंग देने का कोर्स शुरू किया गया है। इसके लिए शहर की बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं। 24 माह की ट्रेनिंग के बाद संविदा पर बस चालक की नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: फंदे पर लटका मिला बैंक कर्मी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; साथी के साथ रहता था किराए के कमरे में
 

तीन कोर्स तीन महीने

महिलाओं को बस चलाने की ट्रेनिंग कानपुर के मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में दी जाएगी। कोर्स के दौरान महिलाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। रोडवेज विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर-तीन कोर्स तीन माह का होगा।

ये भी पढ़ें -  Mainpuri News: पहाड़ में गश्त के दौरान 35 फीट नीचे गिरे बीएसएफ के एसआई, हो गई मौत, दो दिन में था रिटायरमेंट
 

कराए जाएगा एसेसमेंट

इसके बाद कौशल विकास मिशन के तहत निर्धारित सेक्टर स्किल काउंसिल एएफडीसी दिल्ली के माध्यम से एसेसमेंट कराया जाएगा। इस कोर्स को पास करने के बाद अगले चरण में कॉमर्शियल व्हीकल ड्राइवर लेवल-4 का कोर्स करना होगा। यह कोर्स चार माह का होगा। 

ये भी पढ़ें - Agra News: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी और लूट के दो दर्जन मुकदमे हैं दर्ज, लंबे समय से था फरार
 
विज्ञापन

 प्रशिक्षण के दौरान मिलेगी प्रतिमाह छात्रवृत्ति 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हर अभ्यर्थी को छह हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। कोर्स करने की इच्छुक महिला अभ्यर्थी रामपाल मौर्य से 9792746532 नंबर पर संपर्क कर सकती है। इसके लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शिक्षा आठवीं पास होनी चाहिए। इसके साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, लंबाई 5 फीट 3 इंच और आयु अधिकतम 34 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें