फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहू के मायके जाने से क्षुब्ध सास ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कोटरा में संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार सुबह बहू के मायके जाने से क्षुब्ध होकर सास के फंदा लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। महिला का शव खेत पर नीम के पेड़ से लटका देख परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव कोटरा निवासी पुष्पा देवी (38) पत्नी लाखन सिंह का शव खेत में ट्यूबवेल पर नीम के पेड़ से लटका मिला। लाखन के भतीजे खूबचंद पुत्र गीताराम ने बताया कि सुबह वह खेत (ट्यूबवेल) पर पहुंचा, तो चाची पुष्पा देवी को साड़ी से पेड़ पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। उसने परिजन को घटना की जानकारी दी। मृतका के भतीजे खूबचंद का आरोप है कि मंगलवार सुबह नाै बजे करीब चाची पुष्पा देवी की बेटे रवि की पत्नी माया का भाई और अन्य मायके वाले बिलईपुरा, निबोहरा से गांव कोटरा आए थे। रवि घर पर नहीं था, वह सोनीपत गया हुआ है। माया अपने भाई और अन्य परिजन के साथ नकदी और आभूषण लेकर मायके चली गई। आरोप है कि बहू के मायके जाने से क्षुब्ध होकर चाची पुष्पा देवी खेत (ट्यूबवेल) पर पहुंच गईं और वहां साड़ी से नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शादीशुदा एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
प्रथम दृष्टया पारिवारिक गृह क्लेश के चलते महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन


पेड़ पर लटका मिला राशन लेने गए मजदूर का शव
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कटेला में मंगलवार सुबह घर से राशन लेने गए मजदूर का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पेड़ से लटका मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई।
घटना मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे की है। परिजन के अनुसार, सुरेश चंद (45) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह वह घर से राशन लेने के लिए छिद्दा की मढ़ैया गांव गए थे। वहां राशन न मिलने पर वह वापस लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। गांव का युवक बहादुर सिंह शमसाबाद से सामान लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में सड़क किनारे पेड़ से उसने सुरेश चंद का शव गमछे से फंदे पर लटका देखा, तो उनके बेटों को सूचना दी। बेटे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर अपने घर ले गए।

चार बेटे भी करते हैं मजदूरी
घटना की जानकारी मिलने पर शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन से तहरीर देने को कहा, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। बताया गया है कि मृतक सुरेश चंद के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। चारों बेटे भी ईंट-भट्ठे परमजदूरी करते हैं।

परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई। मृतक के बेटों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।- राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें