फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
अछनेरा
विज्ञापन
अछनेरा। थाना फरह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 22 सितंबर को प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर आगरा रेफर कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दाैरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह आक्रोशित परिजन ने शव को अछनेरा स्थित आंबेडकर पार्क में रखकर हाॅस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ी बस्ती, अछनेरा निवासी आकाश के अनुसार, पत्नी नीलम (25) को प्रसव पीड़ा होने पर फरह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने एक बेटी को जन्म दिया। पति का आरोप है कि प्रसव के दाैरान डॉक्टरों और स्टाफ ने लापरवाही बरती, जिससे नीलम की हालत बिगड़ गई। डाॅक्टरों ने 24 सितंबर को आगरा के निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। निजी हॉस्पिटल के स्टॉफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। काफी गुहार के बाद पत्नी नीलम को भर्ती कर उपचार शुरू किया। शनिवार रात इलाज के दौरान नीलम ने दम तोड़ दिया।
रविवार की सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अछनेरा के आंबेडकर पार्क में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। फरह के निजी हाॅस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नीलम की माैत का जिम्मेदार ठहराया। हंगामे की सूचना पर अछनेरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामला फरह थाना क्षेत्र का होने के कारण परिजन को संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इधर, महिला के पति आकाश ने बताया कि उन्होंने फरह थाने में शिकायतीपत्र दिया है। निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस के आश्वासन के बाद शाम 5 बजे करीब महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला फरह थाना क्षेत्र का था। महिला के परिजन को समझाकर फरह थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा है। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें