फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसयमुना में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, बुलडोजर पर चढ़ी महिला

Tue, 11 Nov 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-वन में सोमवार दोपहर नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम जब डी ब्लॉक में अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान फड़ संचालक महिला महक चौधरी बुलडोजर पर चढ़ गई और कार्रवाई रोकने की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम सोमवार को कटरा वजीर खां में अभियान चलाने के बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी पहुंची। टीम को देखते ही कुछ दुकानदारों ने अपने काउंटर पीछे हटा लिए, जबकि फड़ संचालक फुटपाथ पर बने रहे। उन्हें हटाने के दौरान कपड़ों की फड़ लगाने वाली महिला महक चौधरी बुलडोजर पर चढ़ गई और कार्रवाई रोकने की मांग की।

निगम की टीम ने उन्हें उतारने का प्रयास किया तो उनके पति शिवकुमार चौधरी भी बुलडोजर पर चढ़ गए और कार्रवाई रुकवाने को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को नीचे उतारा और विरोध करने वाले शिवकुमार चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने करीब 100 से अधिक अतिक्रमण हटवाए। कार्रवाई के दौरान कई बार दुकानदारों और निगमकर्मियों के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें