फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मंदिर की बाउंड्रीवाल बनाने पर हंगामा: कई दिनों से धरना दे रहे थे ग्रामीण, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Mon, 24 Aug 2026 10:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मंदिर में अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से धरना दे रहे लोगों ने बाउंड्रीवाल बना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने रोका तो हंगामा कर दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते पर अतिक्रमण करने के विरोध में शिवभक्त कई दिनों से धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरनास्थल पर एसडीएम के नहीं आने पर गुस्साए लोगों ने मंदिर की चाहरदीवारी बनानी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ते हुए निर्माण कार्य बंद कराया। इस दौरान पुलिस की शिवभक्तों को झड़प भी हुई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में लोगों ने थाने का भी घेराव किया। हालांकि पुलिस ने समझाकर लोगों को धरनास्थल पर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


शिवभक्तों का कहना है कि कस्बे के मोहल्ला खेड़ा पर प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर के पास रहने वाले सत्तापक्ष से जुड़े एक व्यक्ति के परिवार ने मंदिर के रास्ते पर और प्रांगण में मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इसके विरोध में कस्बे के मुख्य चौराहे पर 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। शिव भक्तों का आरोप है कि धरने पर कई बार उपजिलाधिकारी एत्मादपुर पहुंचे, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। 

पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने प्रशासन को दो दिन में दीवार लगाने का चेतावनी दी थी लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को एसडीएम ने मौके की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन दोपहर तक नहीं आए। इसके बाद धरना दे रहे लोगों ने मंदिर की चाहरदीवारी बनानी शुरू कर दी। करीब 5 फीट दीवार बना डालने पर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर काम बंद कराया। थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें