फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा

Sun, 18 Jan 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया स्थित पूरनपुरी कालोनी में सार्वजनिक बगीची के गेट और उस पर लगी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने से शनिवार को आक्रोश फैल गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। पुलिस का कहना है कि बगीची पर कब्जे को लेकर दो भाइयों में विवाद के चलते एक पक्ष ने तोड़फोड़ की है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कालोनी के दुलीचंद्र ने बगीची और मंदिर बनवाया था। वर्ष 1997 में उनकी मृत्यु के बाद पत्नी हरभेजी देवी ने उनकी समाधि भी यहां बनवा दी। इसके बाद बगीची को दान कर दिया। इसमें कालोनी के लोगों के कार्यक्रम होते हैं। पुलिस ने बताया कि अब दुलीचंद्र के पुत्र ओमप्रकाश और उनके भाई मुन्ना के बेटों के बीच बगीची पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मुन्ना के पुत्र बगीची पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि ओमी इसका विरोध करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात को किसी वक्त बगीची का गेट और उस पर लगी डा. अंबेडकर की प्रतिमा को मुन्ना पक्ष के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोग हंगामा करने लगे। तनाव बढ़ने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष डा. पीके वरुण का कहना था कि आपसी विवाद में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें