फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहा था पति, तभी पहुंच गए मायके वाले; हंगामा कर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 07:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विवाहिता की अंतिम यात्रा के दाैरान हंगामा हो गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। परिजन हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर विवहिता के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विवाहिता की अंतिम यात्रा के दाैरान हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) गांव में शुक्रवार की शाम छह बजे विवाहिता की अंतिम यात्रा के दाैरान हंगामा हो गया। माैके पर पहुंचे मायके वालों ने आरोप लगाया कि विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका। 
विज्ञापन

 
14 साल पहले चौबेपुरा (कमतरी) के संतोष कुमार की शादी वैदपुरा इटावा के चकूपुरा गांव की रेखा के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हर्ष (10) एवं आयू (3) हैं। संतोष कुमार दिल्ली के चन्द्र विहार में रह कर पूजा डेयरी पर काम करता था। पत्नी और बच्चे साथ रहते थे। संतोष कुमार के मुताबिक गृहक्लेश के चलते बृहस्पतिवार को रेखा ने फंदे पर लटक कर जान दी थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार को वह शव लेकर गांव आए थे। लेकिन शव के अंतिम संस्कार से पहले मायके से भाई अनिल कुमार आदि मौके पर आ धमके। 

उन्होंने शव यात्रा को रोका। शव को सड़क पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया। अनिल कुमार ने रेखा को हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। जबकि परिजन फंदे पर लटक कर मौत होने की बात कह रहे थे। अंत्येष्टि रोके जाने एवं हंगामे की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को सुना और समझाया। पोस्टमार्टम होने के बाद भी हंगामा न रुकने पर जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मायके वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव उठने दिया। मृतका का परिवार मातम में डूबा है। दो बच्चों के सिर से मां का साया छिनने से सभी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें