फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2022 Prelims Exam: आगरा में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस-प्री परीक्षा, इन सवालों ने उलझाया

Sun, 12 Jun 2022 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लोक सेवा आयोग की परीक्षा 106 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा के दौरान 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पहली पाली में 23,208 और दूसरी में 22,920 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
आगरा कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (पीसीएस-प्री) से रविवार को दोनों पालियों में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले में 106 केंद्रों पर 49,504 अभ्यर्थियों को शामिल होना था जिनमें पहली पाली में 23,208 और दूसरी में 22,920 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

सतर्क रहा  प्रशासन

पीसीएस-प्री परीक्षा को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क  रहा। सुगम संचालन के लिए 36 सेक्टर में जिले को बांटा गया था। प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट व प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा हुई। पहली पाली में सामान्य अध्ययन के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछ गए। 200 अंक के इस प्रश्नपत्र में एक गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटने का प्रावधान था। 

पहला प्रश्नपत्र रहा आसान 

दिल्ली में तैयारी कर रहे झारखंड निवासी देवराज ने बताया कि आगरा कॉलेज में उनका सेंटर था। पहला प्रश्नपत्र आसान रहा, जबकि दूसरे प्रश्नपत्र में अभ्यर्थी उलझ गए। 

विज्ञापन

एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार करीब 54 फीसदी अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे हैं, 46 फीसदी उपस्थित हुए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद अच्छी तैयारी नहीं होने के कारण छात्र परीक्षा छोड़ देते हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के मध्यांतर में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने पेड़ों के नीचे अभ्यर्थी मोबाइल से पढ़ाई करते नजर आए।  

ये पूछ गए प्रश्न 

- अशोक का कौन सा शिलालेख धार्मिक संश्लेषण है।

विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश में कौन सा अभयारण्य 1975 में बना। 
- पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया।
- कोपनहेगन में किस भारतीय खिलाड़ी ने तैराकी में स्वर्ण जीता।
- भारत में किस धार्मिक समूह का सर्वाधिक भाग नगरीय है।
- यूनाइटेड किंगडम का पार्टी गेट स्कैंडल क्या है।
- कौन सी नदी घाटी क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी है।
- किस संविधान संशोधन के द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाया गया।
- किस देश में प्राकृतिक आर्सेनिक दूषित जल मिलता है।
- डब्यूएचओ किस स्थान पर परंपरागत औषधि केंद्र स्थापित करने जा रहा है।
- ज्योतिबा फूले किस आंदोलन से संबंधित थे।
- पृथ्वी का वायुमंडल मुख्यत: किस के द्वारा तप्त होता है।
- जलियांवाला कांड के विरोध में किसने नाइटहुड की उपाधि लौटाई थी।
- किस मुगल बादशाह ने कविंद्र आचार्य सरस्वती को संरक्षण दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें