फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट हुआ जारी, टॉप-10 में कासगंज की प्रगति; 12वीं में प्राप्त की 8वीं रैंक

Fri, 25 Apr 2025 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

UPMSP UP Board Result Out 2025: हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। आगरा से यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब एक लाख 23 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 
 
विज्ञापन
रिजल्ट देखते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Results 2025: माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ एक लाख 23 हजार परीक्षार्थियों का इंतजार समाप्त हो गया। आगरा में हाई स्कूल के 94.99 प्रतिशत और इंटर में 76.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 61890 और इंटर में 61915 छात्र शामिल हुए थे। प्रदेश की टॉप सूची में कासगंज की प्रगति हैं। प्रगति गंजडुडवारे के एनआरएसडी कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने 8वां स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन



 

आगरा में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 9 प्रतिशत गिरा
 यूपी बोर्ड 2025 का परिणाम जारी हो गया है। आगरा में हाइई स्कूल का रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष 94.28 था। वहीं, इंटरमीडिएट में पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत स्तर गिर गया है। इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 76.47% रहा।

परीक्षा के दौरान कैमरे बंद होने के मामले अवश्य सामने आए, लेकिन नकलची नहीं पकड़े गए। परीक्षाफल के समय छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई स्कूलों में तैयारी भी की गई है। इससे सभी छात्रों को एक स्थान पर एकत्रित रखा जाए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि परीक्षाफल में कम अंक आने पर भी निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें