फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अप्रतिम के दम पर सब जूनियर नेशनल में यूपी की लगातार दो जीत

विज्ञापन
सब जूनियर टीम
विज्ञापन
आगरा। बाह के क्वारी गांव के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम भदौरिया के शानदार खेल की बदौलत उत्तर प्रदेश टीम ने हुगली में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लगातार दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की है।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में यूपी ने चंडीगढ़ की टीम को हराया। मैच में अप्रतिम ने अपने सटीक सर्व और दमदार स्मैश से विपक्षी टीम की रणनीति को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद खेले गए दूसरे मुकाबले में यूपी ने आर्मी सर्विसेज टीम को शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में भी अप्रतिम ने नेट पर बेहतरीन ब्लॉक और आक्रमण से टीम को बढ़त दिलाई। अप्रतिम वर्तमान में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अप्रतिम के पिता अमित भदौरिया ने बताया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश टीम का कैंप बलिया में आयोजित किया गया था, जहां कोच ने खिलाड़ियों की फिटनेस और संयोजन पर विशेष काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें