फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा का मौसम: तीन दिन और बेहाल करेगी गर्मी-उमस, फिर होगी राहत की बारिश

Tue, 06 Jul 2021 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद राहत मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
आगरा: महताब बाग में गर्मी से व्याकुल हुई युवती तो चेहरा डाला पानी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और उमस के कारण परेशान ताजनगरी के लोगों को अभी तीन दिनों तक मौसम के तल्ख तेवरों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद 9 जुलाई से मानसून के सक्रिय हो जाने पर बारिश राहत दे सकती है। सोमवार को आगरा प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा। 

विज्ञापन


एक बार फिर झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगरा लगातार पांच दिनों तक प्रदेश में सबसे गर्म रहा था, लेकिन सोमवार को दूसरे नंबर पर आ गया। तीसरा गर्म शहर कानपुर रहा है। मंगलवार सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही है। 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आठ जुलाई को नामांकन, 10 को होगा मतदान, जानें आगरा में आरक्षण की स्थिति
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न केवल दिन, बल्कि रात में भी तपिश बरकरार रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से रात तक उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। तेज धूप और पसीने के कारण चिपचिपाहट से लोग बेहाल हो गए।

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद राहत मिलने के आसार हैं। 9 जुलाई से बारिश के आसार हैं। रूठा हुआ मानसून फिर से सक्रिय हो जाने से बारिश के लिए तरस रहे आगरा और अलीगढ़ मंडलों में राहत की बारिश हो सकती है। 

प्रदेश के सबसे गर्म पांच शहर ये रहे
शहर    -   अधिकतम  -  न्यूनतम
झांसी    -       42        -   28.5
आगरा   -      41        -   29.1
कानपुर  -    40.5       -  28.1
बांदा      -     39.8      -  28.7
अलीगढ़  -     39.6      -  27.4


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें