फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: खत्म हुआ इंतजार...यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें आगरा में कब होगी पहली तेज बारिश

Thu, 19 Jun 2025 06:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार मानसून पूर्व की जगह दक्षिण से आगरा में प्रवेश करेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 

 
विज्ञापन
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्री-मानसून की बारिश भिगो चुकी, अब बारी मानसून की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश को भिगो रहा मानसून शुक्रवार को आगरा में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने 20 से 22 जून के बीच आगरा में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस बार पूर्व की जगह दक्षिण से आगरा में मानसून प्रवेश करने के आसार हैं।
विज्ञापन



 

बुधवार को आगरा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को पूरे दिन में 39 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार को पूरे दिन उमस रही। दिन में कई बार बादलों की लुकाछिपी बनी रही, लेकिन बूंदाबांदी या बारिश नहीं हुई। तेज चटकीली धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग पसीने से सराबोर रहे। दिन में 94 फीसदी तक उमस बनी रही।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार रहेंगे। 20 जून को आगरा में मानसून दस्तक दे सकता है। आगरा में मानसून की तय तारीख 26 जून है, लेकिन इस बार छह दिन पहले ही इसके आगरा पहुंचने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें